aa_o hamaare hoTal me.n
- Movie: Kundan
- Singer(s): Sudha Malhotra, S D Batish
- Music Director: Ghulam Mohammad
- Lyricist: Shakeel Badayuni
- Actors/Actresses: Nimmi, Ulhas, Om Prakash, Sohrab Modi
- Year/Decade: 1955, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image
आओ हमारे होटल में
चाय पियो जी गरम-गरम
बिस्कुट खाओ नरम-नरम
जो दिल चाहे मांग लो हमसे
सब कुछ है भगवान कसम
गर्मी हो शरबत पीकर कर लो दिल को ठण्डा
सरदी हो तो खा लो भैया इक मुर्गी का अण्डा
इस होटल के अन्दर आकर ले लो बाबू नया जनम
बात बनेगी हम दोनों की पूछो वो कैसे
तुम होंठों में चमचा रखो हम पाकेट में पैसे
जिन क़दमों पर पैसे बरसें दुनिया चूमे वही क़दम