Browse songs by

ai chaa.Nd nazar na lagaanaa

Back to: main index
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image


ऐ चाँद नज़र न लगाना -२
मेरा चाँद सलोना सोता है -३

ऐ सपने तुम मत आना
ना नींद में इन्हें सताना
किसी घायल के घर जाना -२
मेरा चाँद सलोना सोता है -२

ऐ हवा सम्भल कर
ऐ हवा सम्भल कर आना
सम्भल कर आना
ना सोया सजन जगाना
कोयल ना गीत सुनाना
हाँ
कोयल ना गीत सुनाना
मेरा चाँद सलोना सोता है

पायलिया ठुमक न जाना
हाँ
पायलिया ठुमक न जाना
कंगनवा खनक न जाना
हाँ
कंगनवा खनक न जाना
ना मिल कर शोर मचाना -२
मेरा चाँद सलोना सोता है -४

View: Plain Text, हिंदी Unicode, image