Browse songs by

ajab torii duniyaa he more raamaa

Back to: main index
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image


अजब तोरी दुनिया हे मोरे रामा -२
क़दम-क़दम देखी भूल-भुलैयां
गज़ब तोरी दुनिया हो मोरे रामा -२

कोई कहे जग झूठा सपना पानी की बुलबुलिया -२
हर किताब में अलग-अलग है इस दुनिया का हुलिया
सच मानो या इसको झूठी मानो
बेढब तोरी दुनिया हो मोरे रामा

परबत काटे सागर पाटे महल बनाए हमने
पत्थर पे बगिया लहराई फूल खिलाए हमने
हो के हमारी हुई न हमारी
अलग तोरी दुनिया हो मोरे रामा

दया धरम सब-कुछ बिकता है लोग लगाएँ बोली
मुश्किल है हम जैसों की खाली है जिनकी झोली
जब तेरे बन्दों की जान बिके ना
है तब तोरी दुनिया हो मोरे रामा

अजब तोरी दुनिया ...

View: Plain Text, हिंदी Unicode, image