Browse songs by

apanii Gazalo.n me.n teraa husn sunaa_uu.N aa jaa

Back to: main index
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image


अपनी ग़ज़लों में तेरा हुस्न सुनाऊँ आ जा
आ ग़म-ए-यार तुझे दिल में बसाऊँ आ जा, आ जा

बिन किये बात तुझे बात सुना कर दिल की
तेरी आँखों में हया रंग सजाऊँ आ जा

अनछुये होंठ तेरे एक कली से छू कर
उसको मफ़हूम-ए-नज़ाक़त से मिलाऊँ आ जा, आ जा

मैंने माना के तू साक़ी है मैं मयकश तेरा
आज तू पी मैं तुझे जाम पिलाऊँ आ जा

हीर वारिस की सुनाऊँ मैं तुझे शाम ढले
तुझमें सोये हुये जज़्बों को जगाऊँ आ जा, आ जा

है मेरे सीने में हर आन धड़कती ख़ुश्बू
आ मेरे दिल में तुझे तुझसे मिलाऊँ आ जा

View: Plain Text, हिंदी Unicode, image