chhoTii sii ek kalii khilii thii
- Movie: Jurmana
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: R D Burman
- Lyricist: Anand Bakshi
- Actors/Actresses: Vinod Mehra, Amitabh Bachchan, Rakhee
- Year/Decade: 1979, 1970s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
छोटी सी एक कली खिली थी
एक दिन बाग में
ज्योत जली थी चिराग में
फिर क्या हुआ कोई जाने ना
जाने ना
(उसे माली ने बड़े प्यार से पाला
मस्त पवन के झूले में डाला) २
आगे कहूँ कह न सकूं
चुप रहूँ रह न सकूं
फिर क्या हुआ कोई जाने ना
जाने ना
(आया बाग में एक फूल वाला
जाने उसने क्या जादू डाला) २
फूल वाले की झोली में
टूट के गिर पड़ी कली
फिर क्या हुआ कोई जाने ना
जाने ना
बाग छोड़ के कहता था कोई
माली की याद में कली बड़ा रोई
कच्चा धागा टूट गया
फूल वाला रूठ गया
फिर क्या हुआ कोई जाने ना
कोई जाने ना
Comments/Credits:
% Transliterator: Surma Bhopali % Date: 18 Jun 2003 % Series: GEETanjali % generated using giitaayan