chhup gayaa koii re, duur se pukaar ke
- Movie: Champakali
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Hemant Kumar
- Lyricist: Rajinder Krishan
- Actors/Actresses: Suchitra Sen, Bharat Bhushan
- Year/Decade: 1957, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image
छुप गया कोई रे, दूर से पुकार के
दर्द अनोखे हाय, दे गया प्यार के
छुप गया ...
आज हैं सूनी सूनी, दिल की ये गलियाँ
बन गईं काँटे मेरी, खुशियों की कलियाँ
प्यार भी खोया मैने, सब कुछ हार के
दर्द अनोखे हाय, दे गया प्यार के
छुप गया ...
अँखियों से नींद गई, मनवा से चैन रे
छुप छुप रोए मेरे, खोए खोए नैन रे
हाय यही तो मेरे, दिन थे सिंगार के
दर्द अनोखे हाय, दे गया प्यार के
छुप गया ...
Comments/Credits:
% Transliterator: Anurag Shankar (anurag@astro.indiana.edu) % Credits: Preetham Gopalaswamy (preetham@src.umd.edu)