diivaane tum diivaane ham
- Movie: Bezuban
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Chitragupt
- Lyricist: Prem Dhawan
- Actors/Actresses: Ashok Kumar, David, Nirupa Roy
- Year/Decade: 1962, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
दीवाने तुम दीवाने हम
किसे है ग़म क्या कहे ये ज़माना
वही है दिल वही हैं हम
मगर नज़र में नया है फ़साना
नये अंदाज़ लिये आई है ये रात नई
ज़रा सा छेड़ भी दो आज कोई बात नई
नई मेहफ़िल नई हलचल है कहाँ हम जाने ना
दीवाने तुम दीवाने हम ...
यहाँ नज़रों में कई रंग भरे दौर चले
फिर भी प्यास कहे दौर ज़रा और चले
जली शमा उठे शोले जले क्यों परवाने ना
दीवाने तुम दीवाने हम ...
नहीं है होश में वो होश की जो बात कहे
नशे में झूमें चलो हँसती हुई रात कहे
कोई कितना हमें रोकें रुकेंगे मस्ताने ना
दीवाने तुम दीवाने हम ...
Comments/Credits:
% Transliterator: Arunabha S Roy % Date: 2 Nov 2004 % Series: LATAnjali % generated using giitaayan