Browse songs by

jhil\-mil taare kare.n ishaare

Back to: main index
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image


मुकेश :
झिल-मिल तारे करें इशारे सो जा
सो जा, सो जा राज्दुलारे
बन अलबेली नार नवेली निन्दिया
निन्दिया आई नैन द्वारे

सुरैया :
(मतलब की अँधी ये दुनिया) - २
(कैसे हमें पहचाने) - २
दिल के टुकड़े मेरे दिल के,
(दर्द को तू ही जाने) - २
सब कोई सोये पर हम रोयें
जागें जागें जागें ग़म के मारे

(सुंदर सपने देख मगर
तू मोह न कर सपनों से) - २
रोज़ बदलती है ये दुनिया
(आस न कर अपनों से) - २

मुकेश :
धूप-छाँव का खेल ये दुनिया
(सुख-दुख आस-निराशा) - २
(तेरे अंगन एक चाँद एक तारा) - २
(अंखियन चमके आशा) - २
ढल जायेगी रात अँधेरी
होंगे, होंगे सोने के दिन सारे

Comments/Credits:

			 % Transliterator : Dhananjay Naniwadekar
% Date : 26 July 2002
		     
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image