jhuume re niilaa ambar jhuume
- Movie: Ek Gaon Ki Kahani
- Singer(s): Lata Mangeshkar, Talat Mehmood
- Music Director: Salil Choudhary
- Lyricist: Shailendra Singh
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: 1957, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image
झूमे रे, नीला अम्बर झूमे, धरती को चूमे रे
तुम को याद करके, मेरा दिल भी झूमे
किसके इशारे मुझको यहाँ ले आए
किसकी हँसी ने राह में फूल खिलाए
अम्बर की डाली डाली, गाए कोयल प्यारी
मेरा दिल भी झूमे
झूमे रे, नीला अम्बर झूमे, धरती को चूमे रे
ऐसे में जो मिलता हो बांहों का सहारा
और मचल उठता ये नदी का किनारा
नदिया का पानी सुनता, प्यार की कहानी
मेरा दिल भी झूमे
झूमे रे, नीला अम्बर झूमे, धरती को चूमे रे
Comments/Credits:
% Editor: Anurag Shankar (anurag@chandra.astro.indiana.edu)