Browse songs by

kahiyo ro_e.N dukhiyaare jaa re pa.nchhii tuu jaa re

Back to: main index
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image


(कहियो रोएँ दुखियारे
जा रे पंछी तू जा रे
कागा देस हमारे उड़ जा रे) -२

एक ना कहियो माँ रानी से
रोएगी वो मेरी गुडियों को देखे -२
एक ना कहियो बाबुल जी से -२
रोएँगे पगड़ी को मूँह से लपेटे
और सब से कहियो तू प्यारे
जा रे पंछी तू जा रे
कागा देस हमारे उड़ जा रे
कहियो रोएँ दुखियारे

एक ना कहियो बहना मेरी से
हाथों कि रोटी गिरा देगी रो के -२
एक ना कहियो भाभी मेरी से
मैके में जा के हँसेगी वो मोपे -२
और सब से कहियो तू प्यारे

कहियो रे दुख मेरा भैया से जा के -२
आयेगा वो नीला घोड़ा उड़ाके
उतरेगा मेरे द्वारे
जा रे पंछी तू जा रे
कागा देस हमारे उड़ जा रे
कहियो रोएँ दुखियारे

Comments/Credits:

			 % Transliterator: Abhay Phadnis
% Date: 1 Nov 2003
% Series: Latanjali
% generated using giitaayan
		     
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image