Browse songs by

lagan more man kii balam nahii.n jaane

Back to: main index
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image


लगन मोरे मन की बलम नहीं जाने -२
बलम नहीं जाने सजन नहीं जाने
लगन मोरे मन की बलम नहीं जाने

लाज की मारी मैं तो मुँह से ना बोलूँ
मुँह से ना बोलूँ
भेद किसी से कभी दिल के न खोलूँ
दिल के न खोलूँ
ठेस जिया पे लागे -२
छुप-छुप रो लूँ -२
तड़प बिरहन की बलम नहीं जाने
बलम नहीं जाने सजन नहीं जाने
लगन मोरे मन की बलम नहीं जाने

डूब न जायें कहीं आशा के तारे
आशा के तारे
नैन चुरा के हाय सैयाँ हमारे
सैयाँ हमारे
नेहा लगाने गये -२
सौतन द्वारे -२
कदर मेरे धन की बलम नहीं जाने
बलम नहीं जाने सजन नहीं जाने
लगन मोरे मन की बलम नहीं जाने

View: Plain Text, हिंदी Unicode, image