mohe chho.D gayo moraa saa.Nvariyaa
- Movie: Taj
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Hemant Kumar
- Lyricist: Rajinder Krishan
- Actors/Actresses: Pradeep Kumar
- Year/Decade: 1956, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image
मोहे छोड़ गयो मोरा साँवरिया
मेरी आशा छूट गयी
आज मेरी मजबूर मुहब्बत रो-रो तुम्हें पुकारे
प्यार भरा दिल तोड़ के साजन तुम कित ओर सिधारे
मुख मोड़ गयो मोरा साँवरिया
मेरी आशा छूट गयी
कौन सुने मेरे मन की बतियाँ, कोई नहीं मेरा अपना
प्रीत अभागन आज हुई एक अधूरा सपना
दिल तोड़ गयो मोरा साँवरिया
मेरी आशा छूट गयी
Comments/Credits:
% Transliterator: K Vijay Kumar