Browse songs by

moraa dhiire se ghuu.NghaT haTaaye piyaa

Back to: main index
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image


( मोरा धीरे से घूँघट हटाये पिया
मोहे चन्द्र कलंक बताये पिया ) -२
मैं कछु न बोली -४
( मोरा गीत सुनन को आये पिया
मोहे कोयल कह के लजाये पिया ) -२
मैं कछु न बोली -४

मोरा अपने ही हाथों सिंगार करे
मेरी वेनी में फूलों का हार डरे
( फिर सूरत
फिर सूरत दरप दिखाये पिया ) -२
मैं कछु न बोली -४

( मोरे माथे पे बिंदिया लगाये पिया
मोहे हँस हँस के पान खिलाये पिया ) -२
मोरे नैनों में कजरा सजाये पिया
मोरे पगिया में पायल छनाये पिया
मीठी बातें बनाये रिझाये पिया -२
मैं कछु न बोली -४

View: Plain Text, हिंदी Unicode, image