Browse songs by

moraa goraa a.ng lai le

Back to: main index
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image


मोरा गोरा अंग लइ ले
मोहे शाम रंग दइ दे
छुप जाऊँगी रात ही में
मोहे पी का संग दइ दे

एक लाज रोके पैयाँ
एक मोह खींचे बैयाँ
हाय
एक लाज रोके पैयाँ
एक मोह खींचे बैयाँ
जाऊँ किधर न जानूँ
हम का कोई बताई दे
हो~ ओ~
मोरा गोरा अंग लइ ले
मोहे शाम रंग दइ दे
छुप जाऊँगी रात ही में
मोहे पी का संग दइ दे

बदरी हटा के चंदा
चुप के से झाँके चंदा
आ~ अ~
बदरी हटा के चंदा
चुप के से झाँके चंदा
तोहे राहू लागे बैरी
मुस्काये जी जलाइ के
हो~ ओ~
मोरा गोरा अंग लइ ले
मोहे शाम रंग दइ दे
छुप जाऊँगी रात ही में
मोहे पी का संग दइ दे

कुछ खो दिया है पाइ के
कुछ पा लिया गवाइ के~
कुछ खो दिया है पाइ के
कुछ पा लिया गवाइ के
कहाँ ले चला है मनवा
मोहे बाँवरी बनाइ के
हो~ ओ~
मोरा गोरा अंग लइ ले
मोहे शाम रंग दइ दे
छुप जाऊँगी रात ही में
मोहे पी का संग दइ दे

Comments/Credits:

			 % Transliterator: Nita
% Date: 4th October 1999
% Comments: First film song of Gulzar
		     
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image