Browse songs by

more man me.n samaa gaye aise piyaa

Back to: main index
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image


मोरे मन में समा गये ऐसे पिया
जहाँ नैन झुके वहीं देख लिया
मोरे मन में समा गये हो
मोरे मन में समा गये ऐसे पिया
जहाँ नैन झुके वहीं देख लिया
मोरे मन में समा गये हो

मन जब से बना साजन का नगर
मन जब से बना साजन का नगर
उजियारी भयी जीवन की डगर
उजियारी भयी जीवन की डगर
संग डोले मोरे मन के रसिया
जहाँ नैन झुके वहीं देख लिया
मोरे मन में समा गये हो

मोरे मन में समा गये ऐसे पिया
जहाँ नैन झुके वहीं देख लिया
मोरे मन में समा गये हो

कोई गीत सुना बढ़े मन की लगन
मोरी मन मुरली तोरे हाथ सजन
मोरी मन मुरली~
मोरी मन मुरली तोरे हाथ सजन
देखो नाचे मोरा रह रह के जिया
जहाँ नैन झुके वहीं देख लिया
मोरे मन में समा गये हो

मोरे मन में समा गये ऐसे पिया~
जहाँ नैन झुके वहीं देख लिया
मोरे मन में समा गये हो

Comments/Credits:

			 % Transliterator: Neha Desai
% Date: 27 Sep 2004
% Series: Anilda Series
% generated using giitaayan
		     
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image