Browse songs by

more nainaa laage unase ... hue unase nainaa chaar

Back to: main index
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image


मोरे नैना लागे उनसे जिया चाहे सो कहे

हुए उनसे नैना चार अब मैं क्या करूँ मैं क्या करूँ
दिल से गया क़रार अब मैं क्या करूँ मैं क्या करूँ

नया सहारा पाया दिल ने बने वो मन के मीत-२
नयी उमंगें गाती हैं अब-२ नये निराले गीत
छेड़ के मन के तार अब मैं क्या करूँ मैं क्या करूँ

नैना मन का भेद बताकर आप बने अंजान-२
आशाओं में हलचल है अब आशाओं में हलचल है
अर्मानों में तूफ़ान
दिल कर बैठा है प्यार अब मैं क्या करूँ मैं क्या करूँ

Comments/Credits:

			 % Transliterator: Hemlata N. Khemani
% Credits: Neha Desai
		     
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image