mushkil nikalaa dil kaa sambhalanaa
- Movie: Chirag Jalta Raha (Pakistani-Film)
- Singer(s): Talat Mehmood
- Music Director: Nihal Abdullah
- Lyricist: Fazal Ahmed Karim Fazli
- Actors/Actresses: Zeba, Mohammad Ali
- Year/Decade: 1962, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image
मुश्किल निकला दिल का सम्भलना
हमने देखा लाख सम्भल के -२
उनसे मिलीं जब आँखें अपनी
सागर अपने आप ही छलके
मुश्किल निकला दिल का सम्भलना
हाय फ़िज़ा वो महकी-महकी
हाय अदा वो बहकी-बहकी
हाय वो रंगत दहकी-दहकी
हाय वो आँचल ढलक-ढलके -२
मुश्किल निकला दिल का सम्भलना
उनके वो अंदाज़ हैं गोया
साज़ें बे-आवाज़ हैं गोया
उनकी निगाहें गीत सलोने
उनकी अदायें शेर ग़ज़ल के -२
मुश्किल निकला दिल का सम्भलना
हमने देखा लाख सम्भल के
उनसे मिलीं जब आँखें अपनी
सागर अपने आप ही छलके
मुश्किल निकला दिल का सम्भलना
Comments/Credits:
% Song Courtesy: http://www.indianscreen.com % During a visit to Pakistan, Talat Mahmood recorded two songs % for this Pakistani movie.