Browse songs by

paagal kii tarah ... kahii.n pyaar ho naa jaa_e

Back to: main index
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image


पागल की तरह आवारा तेरे दिल का सितारा
कभी यहां कभी वहां बस तेरे प्यार का मारा
तेरे दिल का सितारा
दिल ढूंढे तू कहां जान-ए-जां
मिलने से डरता है दिल इकरार हो ना जाए
ना मिलो ना मिलो हमसे ज्यादा कहीं प्यार हो ना जाए

हो बेताबी क्या होती जाने ना दिल
क्या बोले कहना भी माने ना दिल
देखो ना यूं हमको चाहो सनम
चाहत की राहों में हैं दर्द-ओ-ग़म
कितने पास फिर भी दूर हैं
दोनों इश्क़ में क्यूं मजबूर हैं
ये नज़रों का तीर दिल के कहीं पार हो ना जाए
ना मिलो ना मिलो ...

दीवाना कर दे ना दीवानापन
कहते हैं इश्क़ पे ना जोर सनम
जान-ए-मन जान-ए-जां ये दिल्लगी
देखो ना बन जाए दिल की लगी
तो कैसा दर्द है कैसा हाल है
अब ना होश है अब ना ख्याल है
हो कहीं जीना मरना भी दुश्वार हो ना जाए
ना मिलो ना मिलो ...

View: Plain Text, हिंदी Unicode, image