Browse songs by

piyaa piyaa piyaa meraa jiyaa pukaare

Back to: main index
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image


आ : पिया पिया पिया मेरा जिया पुकारे
हम भी चलेंगे सैंया संग तुम्हारे
कि : ( चोरी-चोरी-चोरी ) -२ काहे हमें पुकारे
तुम तो बसी हो गोरी मन में हमारे -२
आ : पिया पिया पिया ...

यूँ छुप-छुप हमसे चले हो कहाँ सैंयाँ
मैं लागूँ तोरे पैंया ना छोड़ मोरी बैंयाँ
कि : ये छब मतवारी ये मुख गोरा-गोरा
न देखो-देखो ऐसे के जिया डोले मोरा
आ : भोले-भाले नैना करे जाने क्या इशारे
कि : तुम तो बसी हो गोरी ...

आ : मैं पिया तेरी छाया के संग-संग डोलूँ
तू जाए जहाँ सैंयाँ मैं साथ तेरे हो लूँ
कि : ये रुत मनमाती ये दिन मदमाते
वो देखो गोरी हम-तुम चले हैं हँसते-गाते
आ : मेरे पिया झूमे जिया झूमे ये नज़ारे
कि : तुम तो बसी हो गोरी ...

View: Plain Text, हिंदी Unicode, image