saawan ke baadalo unase ye jaa kaho
- Movie: Rattan
- Singer(s): Zohrabai Ambalewali, Karan Deewan
- Music Director: Naushad
- Lyricist: D N Madhok
- Actors/Actresses: Karan Deewan, Manju, Vaasti, Swarnlata
- Year/Decade: 1944, 1940s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
ज़ो : ( सावन के बादलो
उनसे ये जा कहो ) -२
तक़दीर में यही था
साजन मेरे ना रो
सावन के बादलो
क : ( घनघोर घटावो
मत झूम के आवो ) -२
याद उनकी सतायेगी
तुम-तुम यहाँ ना हो
सावन के बादलो
ज़ो : ( जिस दिन से जुदा हम हैं
आँखें मेरी पुरनम हैं
आँखें मेरी पुरनम हैं ) -२
रो-रो के मैं मर जाऊँ
दुख तेरी बला को
सावन के बादलो
क : ( छेड़ो ना हमें आ के
बरसो कहीं और जा के
बरसो कहीं और जा के ) -२
वो दिन ना रहे अपने
रातें ना रहीं वो
सावन के बादलो
ज़ो : सावन के बादलो
उनसे ये जा कहो
Comments/Credits:
% Song courtesy: http://www.indianscreen.com (Late Shri Amarjit Singh)