Browse songs by

tuu aap hai apanaa chor kaahe rapaT kare kotavaalii

Back to: main index
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image


तू आप है अपना चोर काहे रपट करे कोतवाली -२

मुखड़ा तेरा साहू जैसा मनवा तेरा लुटेरा -२
दया धरम की गली कभी ना डाला तूने फेरा
( वही बगीचा लूटा रे तूने ) -२ था तू जिसका माली
काहे रपट करे ...

पेड़ लगाया पाप का माँगे बदले में नारंगी -२
लाख छिपाए रेशम से काया तेरी नंगी
( भरी रहेगी तेरी तिजोरी ) -२ हाथ रहेंगे खाली
काहे रपट करे ...

तू समझे तू बड़ा सयाना मैं समझूँ दीवाना -२
सच्चे थानेदार को अब तक ना पहचाना
जिस पर बैठा मूरख काट रहा वही डाली
काहे रपट करे ...

View: Plain Text, हिंदी Unicode, image