Browse songs by

u.D jaa bha.Nwar maayaa kamal kaa aaj ba.ndhan to.D ke

Back to: main index
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image


उड़ जा, उड़ जा
उड़ जा भँवर माया कमल का आज बंधन तोड़ के -२
उड़ जा भँवर

रंग इसका लाल है
आऽ
रंग इसका लाल है और रूप भी क्या कमाल है
जिन पखुरियों में तू झूमें -२
वो तेरा जंजाल तेरा जाल है
कहीं और जा जा जा जा
कहीं और जा के दिल लगा कलियों की गलियाँ छोड़ के
उड़ जा भँवर

देख वो सूरज की किरनें आ रही हैं झूमती
चल गगन की ओर तेरा मुख हवायें चूमतीं
बावरे उठ ज्ञान से मखमल का घेरा दूर कर
तन है काला इस लिये मन का अंदेरा दूर कर, दूर कर
तुझको बुलाये
तुझको बुलाता है सवेरा देख मुखड़ा मोड़ के

उड़ जा भँवर माया कमल का आज बंधन तोड़ के -२
उड़ जा भँवर

उड़ जा, उड़ जा, उड़ जा भँवर
उड़ जा भँवर -९
उड़ जा भँवर माया
उड़ जा भँवर
उड़ जा भँवर माया कमल छोड़ के उड़ जा -२
छोड़ के उड़ जा -३
उड़ जा -३

Comments/Credits:

			 % Song Courtesy: http://www.indianscreen.com
		     
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image