aa jaa re mere pyaar ke raahii
- Movie: Oonche Log
- Singer(s): Lata Mangeshkar, Mahendra Kapoor
- Music Director: Chitragupt
- Lyricist: Majrooh Sultanpuri
- Actors/Actresses: Ashok Kumar, Raj Kumar, Feroz Khan, Kanhaiyalal, Kumud Tripathi
- Year/Decade: 1965, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
आजा रे मेरे प्यार के राही
राह निहारूँ बड़ी देर से, आजा ...
जो चाँद बुलाए, मैं तो नहीं बोलूँ
जो सूरज आए, आँख नहीं खोलूँ
मूँद के नैना मैं तिहारी
राह निहारूँ बड़ी देर से, आजा रे ...
कहाँ है बसा दे तन की ख़ुशबू से
घटा से मैं खेलूँ ज़ुल्फ़ तेरी छूके
रूप का तेरे मैं पुजारी
राह निहारूँ बड़ी देर से, आजा रे ...
कहीँ भी रहूँगी मैं हूँ तेरी छाया
तुझे मैंने पाके फिर भी नहीं पाया
देख मैं तेरी प्रीत की मारी
राह निहारूँ बड़ी देर से, आजा रे ...
Comments/Credits:
% Transliterator: Surajit A. Bose % Date: Dec 14, 2002 % generated using giitaayan