aa jaa rii ni.ndiyaa tuu aa ke na jaa
- Movie: Zeenat
- Singer(s): Noorjahan
- Music Director: Hafiz Khan
- Lyricist:
- Actors/Actresses: Bibbo, Noorjahan, Shantarin, Yaqub, Nasim Jr
- Year/Decade: 1945, 1940s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
हूँ
( आ जा री निंदिया तू आ के न जा
नन्ही सी आँखों में घुल-मिल जा ) -२
आ जा री निंदिया
आ
बाग़ में कोई कली जो चिटके आँख इसकी खुल जाती है
हवा से कह दो धीरे आये -२
नींद किसी को आती है -३
आ जा री निंदिया तू आ के न जा
नन्ही सी आँखों में घुल-मिल जा
आ जा री निंदिया
सूरज की तेज़ धूप है दुनिया
सुबह सहे और शाम नहीं
दिल की कहानी क्या कहिये
आग़ाज़ तो है अंजाम नहीं
हूक सी दिल में उठती है -२
जब याद किसी की आती है
याद किसी की आती है -२
आ जा री निंदिया तू आ के न जा
नन्ही सी आँखों में घुल-मिल जा
आ जा री निंदिया
Comments/Credits:
% Series: NOOR-E-TARANNUM