aahaa re magan meraa cha.nchal man
- Movie: Honeymoon/ Sunahari Yaaden
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Salil Choudhary
- Lyricist: Shailendra Singh
- Actors/Actresses: Manoj Kumar, Saeeda Khan
- Year/Decade: 1960, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
आहा रे मगन मेरा चंचल मन निस दिन गुन-गुन
कुछ अपनी ही धुन में गाये -२
पग पायल बाजे रुन-झुन-झुन सजना मेरे सुन
तुझ बिन अब रहा नहीं जाये
जब से दिल में तू आया है इक जादू सा मुझपे छाया है -२
इक लहर तेरी आयी है, तेरे गीतों में दिल लहराया है
मेरे घर में चंदा उतर आया है
आहा रे मगन मेरा ...
चाँद जब दिख जाता है मुझे तेरी ही याद दिलाता है -२
नींद फिर उड़ जाती है, तेरे सपनों में दिल खो जाता है
ना जाने मुझे क्या हो जाता है
आहा रे मगन ...
ये जो दिन चले जायेंगे फिर मुडके कभी नहीं आयेंगे -२
तुम सजन पछताओगे और हम भी बहुत पछताएंगे
ये अरमान दिल में ही रह जायेंगे
आहा रे मगन ...
Comments/Credits:
% Transliterator: Abhay Phadnis % Date: 31 October 2003 % Series: Latanjali