aaj ye kisako nazar ke saamane paataa huu.N mai.n
- Movie: Toofan (Pakistani-Film)
- Singer(s): Fazal Hussain
- Music Director: G A Chishti
- Lyricist:
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: unknown
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
आज ये किसको नज़र के सामने पाता हूँ मैं
प्यार की भूली हुई यादों से टकराता हूँ मैं
क्या तुम्हें वो चाँदनी रातें भी याद आती नहीं -२
तुम तो कहते थे सितारों की क़सम खाता हूँ मैं -२
आओ उन टूटी हुई यादों को आ कर जोड़ दो -२
अब तुम्हारी याद आती है तो खो जाता हूँ मैं -२
तू न रो
तू न रो मेरे लिये जान-ए-तमन्ना तू न रो -२
तेरे आँसू देख कर बेताब हो जाता हूँ मैं -२
Comments/Credits:
% Song Courtesy: http://www.indianscreen.com % Credits: Afzal A Khan