aa.Nkho.n aa.Nkho.n me.n na jaane kyaa ishaare ho ga_e
- Movie: Bedaagh
- Singer(s): Mohammad Rafi, Asha Bhonsle
- Music Director: Roshan
- Lyricist: Shakeel Badayuni
- Actors/Actresses: Shashikala, Mumtaz, Manoj Kumar, Nanda, Mehmood, Soniya Lee
- Year/Decade: 1965, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
र : आँखों आँखों में न जाने क्या इशारे हो गए
मुस्कुरा कर तुमने देखा हम तुम्हारे हो गए
आँखों आँखों में ...
सु : रात-दिन की बेक़रारी उम्र भर की बेखुदी -२
दिल लगा कर कुछ तो जीने के सहारे हो गए
आँखों आँखों में ...
र : हाय ये मासूम चेहरा ये अदा ये बाँकपन -२
तुझसे मिल के रंग दिल के और प्यारे हो गए
आँखों आँखों में ...
सु : तुमको पा कर इस जहाँ में हमने सब कुछ पा लिया
र : तुमको पा कर इस जहाँ में हमने सब कुछ पा लिया
दो : अब हमें क्या चाहिए जब तुम हमारे हो गए
आँखों आँखों में ...