aa.Nkho.n pe bharosaa mat kar
- Movie: Detective
- Singer(s): Mohammad Rafi, Sudha Malhotra
- Music Director: Mukul Roy
- Lyricist: Shailendra Singh
- Actors/Actresses: Johnny Walker, Pradeep Kumar, Mala Sinha
- Year/Decade: 1958, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
र : आँखों पे भरोसा मत कर दुनिया जादू का खेल है
हर चीज़ यहाँ एक धोखा हर बात यहाँ बेमेल है
गी : ओ मतवाले हँस ले गा ले ले जीने का मज़ा
इस दुनिया की भीड़ में तू भी मेरी तरह तनहा बन जा
र : आँखों पे भरोसा ...
र : कहने को तो सब कहते हैं इस बात में क्या रखा है
पर यह तो कोई बतलाए क्या झूठा है क्या सच्चा है
गी : हम दीवाने बस यह जाने जो कुछ है सो अच्छा है
र : आँखों पे भरोसा ...
र : इस राह के हम सब राही पहचान है ये पल भर की
कल को जुदा कर देगी हमको लहर इस जीवन की
गी : जीने वाले जी बहला ले कल सोचेंगे फिर कल की
र : आँखों पे भरोसा ...