agar terii jalavaa\-numaa_ii na hotii
- Movie: Beti Bete
- Singer(s): Mohammad Rafi, Suman Kalyanpur
- Music Director: Shankar, Jaikishan
- Lyricist: Hasrat Jaipuri
- Actors/Actresses: Sunil Dutt, Jamuna, B Saroja Devi
- Year/Decade: 1964, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
र : ( अगर तेरी जलवा-नुमाई न होती
ख़ुदा की क़सम ये ख़ुदाई न होती ) -२
सु : ( अगर आँख तुमने मिलाई न होती
मेरी ज़िन्दगी मुस्कराई न होती ) -२
र : बहारों का मौसम न होता सुहाना
तेरे दम क़दम से हुआ आशिक़ाना
नज़ारों में ये दिलरुबाई न होती
ख़ुदा की क़सम ...
सु : तेरे प्यार ने मुझ पर एहसाँ किया है
मेरा दिल लिया है मुझे दिल दिया है
अगर तूने उल्फ़त निभाई न होती
मेरी ज़िन्दगी मुस्कराई ...
र : अगर नूर तेरा न आता जहाँ में
तो रखा ही क्या था ज़मीं आसमाँ में
कि मालिक ने दुनिया बनाई न होती
ख़ुदा की क़सम ...