ai dil pyaar kii ma.nzil ab hai muqaabil dekh to le
- Movie: Aas Ka Panchhi
- Singer(s): Mukesh
- Music Director: Shankar, Jaikishan
- Lyricist: Shailendra Singh
- Actors/Actresses: Rajendra Kumar, Vyjayantimala
- Year/Decade: 1961, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
ऐ दिल प्यार की मंज़िल अब है मुक़ाबिल देख तो ले
आँचल ढल गया सर से चाँद को अपने देख तो ले
ऐ दिल प्यार की मंज़िल ...
आज के जैसी रात न होगी ये हलचल ये बात न होगी
देखने वाले देखते जा तू रोज़ तो ये बरसात न होगी
ऐ दिल प्यार की मंज़िल ...
तब एक सपना देख रहा था अब एक सपना देख रहा हूँ
क्या है नज़ारा क्या बतलाऊँ देख लो क्या-क्या देख रहा हूँ
ऐ दिल प्यार की मंज़िल ...
सामने मेरे वो जो वहाँ हैं जिनकी नज़र मेरे दोनों जहाँ हैं
काश कोई ये पूछ ले उनसे कल वो कहाँ थे आज कहाँ हैं
ऐ दिल प्यार की मंज़िल ...