ai mohabbat merii duniyaa me.n teraa kaam na thaa
- Movie: Bees Saal Baad
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Hemant Kumar
- Lyricist: Shakeel Badayuni
- Actors/Actresses: Waheeda Rehman, Biswajeet
- Year/Decade: 1962, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
ऐ मोहब्बत मेरी दुनिया में तेरा काम न था
तू ना आई थी तो ग़म का भी कहीं नाम न था
ऐ मोहब्बत मेरी दुनिया ...
जाने क्यूँ आज है शिकवा मुझे दुनिया भर से
इससे पहले तो किसी पर कोई इल्ज़ाम न था
ऐ मोहब्बत मेरी दुनिया ...
मेरी क़िस्मत कि मुझे अश्क़ ही पीने को मिले
मेरे हिस्से में मोहब्बत का कोई जाम न था
ऐ मोहब्बत मेरी दुनिया ...
देने वाले मुझे क्यों तूने मोहब्बत दे दी
क्या मुझे इश्क़ से पहले कोई आराम न था
ऐ मोहब्बत मेरी दुनिया ...
Comments/Credits:
% Comments: Based on "The Hound of Baskerville" by % Arthur Conan Doyle