ai pardaanashii.n ye ishq kahii.n
- Movie: Teerandaaz
- Singer(s): Lata Mangeshkar, Chorus
- Music Director: C Ramchandra
- Lyricist: Rajinder Krishan
- Actors/Actresses: Madhubala, Ranjan
- Year/Decade: 1955, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
ल: ऐ पर्दानशीं ये इश्क़ कहीं पर्दों में छुपाया जाता है
नादान कहीं इन शोलों को सीने में दबाया जाता है
को: आ आ आ
ल: पर्दों में अभी होने दे जवाँ अँदाज़ ये तीरंदाज़ी के
अँदाज़ ये सब रह जाते हैं जब तीर चलाया जाता है
को: ऐ पर्दानशीं ...
ल: माना के ज़बाँ ख़ामोश रहे आँखों पे मगर काबू किसका
माना के ज़बाँ ख़ामोश रहे आँखों पे मगर काबू किसका
अफ़साना ए दिल होंठों से नहीं आँखों से सुनाया जाता है
को: ऐ पर्दानशीं ...
ल: इस आग का बुझना मुश्किल है इस राज़ का छुपना मुश्किल है
होते हैं जहाँ भर में चरचे जितना ये छुपाया जाता है
को: ऐ पर्दानशीं ...
Comments/Credits:
% Transliterator: Satish Kalra % Date: 16 Dec 2004 % Series: Latanjali % Comments: A ghazal style lilting song % generated using giitaayan