bahaaro.n se kah do mere ghar na aaye.n - - Mukesh
- Movie: non-Film
- Singer(s): Mukesh
- Music Director: Kishore Desai
- Lyricist: Shiv Kumar
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: unknown
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
बहारों से कह दो मेरे घर न आयें
ज़माना है उनका उन्हीं को हँसायें
बहारों से कह दो मेरे घर न आयें
लगी आग दिल में बरसता है पानी -२
दिल-ए-ग़मज़दा की अजब है कहानी
वही जब नहीं हैं तो किसको सुनायें -२
बहारों से कह दो मेरे घर न आयें
वो चेहरा सुनहरा वो चाँदी की बाँहें -२
सभी कुछ वोही है नहीं वो निगाहें
के बदला जो मौसम तो बदलीं अदायें -२
बहारों से कह दो मेरे घर न आयें
Comments/Credits:
% Credits: U V Ravindra