bhuulii huii yaado.n mujhe itanaa naa sataao
- Movie: Sanjog
- Singer(s): Mukesh
- Music Director: Madan Mohan
- Lyricist: Rajinder Krishan
- Actors/Actresses: Pradeep Kumar, Anita Guha
- Year/Decade: 1961, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
भूली हुई यादों, मुझे इतना ना सताओ
अब चैन से रहने दो, मेरे पास न आओ
भूली हुई यादों ...
दामन में लिये बैठा हूँ, (टूटे हुए तारे - २)
कब तक मैं जियूँगा यूँही, (ख्वाबों के सहारे - २)
दीवाना हूँ, अब और ना दीवाना बनाओ
अब चैन से रहने दो, मेरे पास न आओ
भूली हुई यादों ...
लूटो ना मुझे इस तरह, (दोराहे पे लाके -२ )
आवाज़ न दो एक (नयी राह दिखाके - २)
संभला हूँ मैं गिर-गिरके मुझे, फिर ना गिराओ
अब चैन से रहने दो मेरे पास ना आओ
भूली हुई यादों, मुझे इतना ना सताओ
अब चैन से रहने दो, मेरे पास न आओ
भूली हुई यादों ...
Comments/Credits:
% Credits: Rajan Parrikar % Arati Deo (arati@soma.rice.edu) % Preetham Gopalaswamy (preetham@src.umd.edu) % Editor: Anurag Shankar (anurag@astro.indiana.edu)