bichha.De hu_e paradesii ik baar to aanaa tuu
- Movie: Barsaat
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Shankar, Jaikishan
- Lyricist: Hasrat Jaipuri
- Actors/Actresses: Premnath, Nimmi, Nargis, Raj Kapoor
- Year/Decade: 1949, 1940s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
( बिछड़े हुए परदेसी ) -२ इक बार तो आना तू
जब आँख मिलाई है नज़रें न चुराना तू
बिछड़े हुए परदेसी ...
वादे भी किए तूने खाई थी क़सम मेरी -२
वादों पे ही जीती हूँ है आस मुझे तेरी -२
( इतनी है आरज़ू मेरी ) -२ मुझको न भुलाना तू
जब आँख मिलाई ...
दुनिया मुझे छीने है सबने मुझे घेरा है -२
और मेरी ज़ुबाँ पर तो बस नाम ही तेरा है -२
( दुनिया न हँसे मुझ पर ) -२ इतना न रुलाना तू
जब आँख मिलाई ...
गैरों का न हो जाना जब अपना बनाया है -२
पास आ के न खो जाना जब दिल में बसाया है -२
( जो बात कही तूने ) -२ वो बात निभाना तू
जब आँख मिलाई ...
Comments/Credits:
% Credits: Ashok Dhareshwar