chuu.Diyaa.N baazaar se ma.ngavaa de
- Movie: Suhana Safar
- Singer(s): Mohammad Rafi, Asha Bhonsle
- Music Director: Laxmikant, Pyarelal
- Lyricist: Anand Bakshi
- Actors/Actresses: Shashi Kapoor, Sharmila Tagore, Om Prakash, David, Lalita Pawar
- Year/Decade: 1970, 1970s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
आ : चूड़ियाँ बाज़ार से मंगवा दे रे पहले सैंया
पकड़ फिर बैंया ओ पकड़ फिर बैंया
रेशमी सलवार तो सिलवा दे रे पहले सैंया
पकड़ फिर बैंया ...
र : गोरे मुखड़े से गोरी सरका दे चुनर रंग लेने दे
कच्चा रंग है उतर जाएगा न डर रंग लेने दे
आ : जो उतरे ना फिर अंग से मोहे रंग दे ऐसे रंग से
प्यार ज़रा गुलाल में मिला ले हो पहले सैंया
पकड़ फिर बैंया ...
र : माने बात जो तू एक मेरी मैं मानूँ सौ बातें
तेरे क़दमों में डाल दूँ ला के ज़माने की सौग़ाते
आ : पहले ले दे मुझको घाघरा फिर ले चल मुझको आगरा
ताजमहल की सैर तो करवा दे रे पहले सैंया
पकड़ फिर बैंया ...