dekho mausam kyaa bahaar hai
- Movie: Opera House
- Singer(s): Lata Mangeshkar, Mukesh
- Music Director: Chitragupt
- Lyricist: Majrooh Sultanpuri
- Actors/Actresses: Ajit, K N Singh, Maruti, Niranjan Sharma, B Saroja Devi, Baalam
- Year/Decade: 1961, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
मु : देखो मौसम
ल : क्या बहार है
मु : सारा आलम
ल : बेक़रार है
मु : ऐसे में क्यूँ हम
ल : दीवाने हो जाएं ना
छलकी-छलकी
मु : चाँदनी भी है
ल : हल्की-हल्की
मु : बेखुदी भी है
ल : ऐसे में क्यूँ हम
मु : यहीं पर खो जाएं ना
ल : गाती सी हर साँस में बजती सी शहनाइयाँ
मु : साया दिल पे डालती तारों की परछाइयाँ
ल : झांके चन्दा
मु : आसमान से
ल : छेड़े हमको
मु : जान-जान के
ल : ऐसे में क्यूँ हम ...
मु : दरिया की हर मौज में अरमानों का ज़ोर है
ल : दिलवालों के गीत का लहका-लहका शोर है
मु : लहरें डोलें
ल : झूम-झूम के
मु : साहिल का मुँह
ल : चूम-चूम के
मु : ऐसे में क्यूँ हम ...