e kaa.nchaa ... haay re da_iyaa ... ho re ghu.Ngharuu kaa bole
- Movie: Hare Rama Hare Krishna
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: R D Burman
- Lyricist: Anand Bakshi
- Actors/Actresses: Dev Anand, Zeenat Aman
- Year/Decade: 1971, 1970s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
ए कांचा
हाय रे दइया हाय रे मेरा साजन वो कहलाये
देखते सब रह जायें वो मेरा हाथ पकड़ लई जाये
( हो रे घुँघरू का बोले
कैसा हो वो अइसा हो मेरा घुंघटा जो खोले ) -२
अरे कोरा कोरा गोरा गोरा बाँका छोरा सैयाँ मोरा
हो रे घुँघरू का बोले रे
( जिधर से भी गुज़र जाये मेरा चितचोर
हं आं मेरा चितचोर
हाय दइया मच जाये गलियों में शोर
झाँकें झरोखों से गोरियाँ ) -२
जो देखे ये बोले, हाय मेरा मन डोले
हो जो देखे ये बोले, हाय मेरा मन डोले
हो रे घुँघरू का बोले
कैसा हो वो अइसा हो मेरा घुंघटा जो खोले
अरे कोरा कोरा गोरा गोरा बाँका छोरा सैयाँ मोरा
हो रे घुँघरू का बोले रे
( मेले में अकेले मोहे संग लई जाये
मोहे संग लई जाये
काँच की पचरंगी चूड़ियाँ पहनाये
झुमके भी लई दे बजार से ) -२
जब बोले हाँ बोले, ना मुँह से ना बोले
हो जब बोले हाँ बोले, ना मुँह से ना बोले
हो रे घुँघरू का बोले
कैसा हो वो अइसा हो मेरा घुंघटा जो खोले
अरे कोरा कोरा गोरा गोरा बाँका छोरा सैयाँ मोरा
हो रे घुँघरू का बोले रे
( तेरे जैसा हाँ उं हूँ
तेरे जैसा नहीं तेरे जैसा नहीं रे
हं अं ऐसा नहीं रे
हाय रामा कोई मेरे जैसा नहीं रे
है कोई तो आये सामने
मेरा दिल धड़का दे, लट उलझी सुलझा दे
हो मेरा दिल धड़का दे, लट उलझी सुलझा दे
हो रे घुँघरू का बोले
कैसा हो वो अइसा हो मेरा घुंघटा जो खोले
अरे कोरा कोरा गोरा गोरा बाँका छोरा सैयाँ मोरा
हो रे घुँघरू का बोले रे