ek baar rakh de qadam zaraa jhuum ke
- Movie: Melaa
- Singer(s): Mohammad Rafi, Lata Mangeshkar
- Music Director: R D Burman
- Lyricist: Majrooh Sultanpuri
- Actors/Actresses: Mumtaz, Sanjay Khan
- Year/Decade: 1971, 1970s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
र : एक बार रख दे क़दम ज़रा झूम के
एक बार चल दे तू धरती को चूम के
रस्ता तेरा है मंज़िल तेरी है
सूरज कितना जवाँ कितना हसीं है ये उजाला
गलियाँ कब से पुकारें आए कोई दिलवाला
राही ये दिन कैसा मतवाला
हिम्मत वाले चला चल नीले अम्बर के साए-साए
कबसे तुझको निहारे धरती चुनरिया बिछाए
यूँ चल के दुनिया तेरे पीछे-पीछे आए
ल : जीना चाहे जो जग में जीवन मिला उसे कैसे
ऐसे आँचल उड़ाओ नाचे सावन रुत जैसे
र : सुन लो घुँघरू बोलें कैसे-कैसे
एक बार रख दे ...
Comments/Credits:
% Credits: Ashok Dhareshwar