hamako miTaa sake ye zamaane me.n dam nahii.n - - Rafi
- Movie: Non-Film
- Singer(s): Mohammad Rafi
- Music Director: Taj Ahmed Khan
- Lyricist: Jigar Moradabadi
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: 1960s, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
(हमको मिटा सके ये ज़माने में दम नहीं)-२
हमसे ज़माना ख़ुद है ज़माने से हम नहीं
हमको मिटा सके
(मेरी ज़ुबाँ पे शिकवा-ए-एहल-ए-सितम नहीं)-२
मुझको जगा दिया यही एहसान कम नहीं
(या रब हुजूम-ए-दर्द को दे और वुसुअतें)-२
दामन तो क्या अभी मेरी आँखें भी नम नहीं
(शिकवा तो एक छेड़ है लेकिन हक़ीक़तन)-२
तेरा सितम भी तेरी इनायत से कम नहीं
हमको मिटा सके ...
Comments/Credits:
% Series: Rafi Veritable Gems, date = 26th Nov 2003