hamase na puuchho ham kahaa.N chale
- Movie: China Town
- Singer(s): Mohammad Rafi, Asha Bhonsle
- Music Director: Ravi
- Lyricist: Majrooh Sultanpuri
- Actors/Actresses: Helen, Madan Puri, Shakeela, Shammi Kapoor
- Year/Decade: 1962, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
हमसे न पूछो हम कहाँ चले
ये दिल जहाँ ले चला वहाँ चले
नज़ारे पीछे-पीछे बहारें पीछे-पीछे
दीवानों का जिधर कारवाँ चले
हमसे न पूछो ...
दुनिया है शहर अरमानों का
बिखरे-बिखरे अफ़सानों का
फ़साने ये सुनाते चले हैं हम गाते
कि जैसे नग़्मों का कारवाँ चले
हमसे न पूछो ...
सपनों का चमन है रंग लिए
धरती-गगन को है संग लिए
डाली पे कली झूमें बनके जैसे फूल
क़दम तले जैसे आसमाँ चले
हमसे न पूछो ...
नैया पे चले जब हौले से
पानी में बहक गए शोले से
नज़र को मिलाए जो हम लहराए
तो लहरों ने पूछा कहाँ चले
हमसे न पूछो ...