Browse songs by

is a.ndaaz se kaash wo shoK aaye - - Malika Pukhraj

Back to: main index
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image


इस अंदाज़ से काश वो शोख़ आये
हँसें चाँद-तारे फ़लक़ जगमगाये

कोई नाज़ से हँस के नज़रें मिलाये
जहान-ए-तहम्मुल ?? उलट क्यूँ न जाये

फ़साना मोहब्बत का दोहरा रहा हूँ
वफ़ादारियाँ कोई क्यूँ भूल जाये

छुपाये से छुपता नहीं राज़-उल्फ़त
कोई लाख परदे में इसको छुपाये

नज़र सहमी-सहमी क़दम बहके-बहके
लिये जा रहा है कोई दिल चुराये

Comments/Credits:

			 % Song Courtesy: http://www.indianscreen.com
		     
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image