jaanaa to jaanaa.n bas ye jaanaa pyaar diivaanaa hotaa hai
- Movie: Pyaar Deewaanaa Hotaa Hai
- Singer(s): Kumar Sanu, Alka Yagnik
- Music Director: Babul Bose
- Lyricist: Madan Pal
- Actors/Actresses: Beena, Pankaj Berry, Saathi Ganguli, Sameer Khakhad, Zahir Rizvi
- Year/Decade: 1992, 1990s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
जाना तो जानां बस ये जाना प्यार दीवाना होता है
कर देता है दिल को दीवाना प्यार दीवाना होता है
जाना तो जानां बस ये ...
( मेरे दिल में तेरी धड़कन प्यार तेरा नस नस में
तुझ बिन ज़िन्दा रहना जानम अब तो नहीं है बस में ) -२
ऐ दुनिया कुछ ना समझाना प्यार दीवाना होता है
कर देता है दिल को ...
( यूँ तो जलती हर इक शै से दूर ही रहना अच्छा
लेकिन शमा के जलने में जाने असर है कैसा ) -२
हँस कर जल जाए परवाना प्यार दीवाना होता है
कर देता है दिल को ...