jaane kitane dukh sah kar ... dekhii terii duniyaa are
- Movie: Farishta
- Singer(s): Mukesh
- Music Director: Duttaram
- Lyricist: Asad Bhopali
- Actors/Actresses: Sudhir, Dev Kumar, Jagirdar, Nivedita, Asha Nadkarni, Jagdish Raj
- Year/Decade: 1968, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
जाने कितने दुख सह कर पत्थर हीरा बनता है
बरसों की क़ुर्बानी से इन्सान फ़रिश्ता बनता है
देखी तेरी दुनिया अरे देखे तेरे काम
किसी घर में सुबह किसी घर में शाम
देखी तेरी दुनिया ...
ये दुनिया है मीत ख़ुशी की दुख में शामिल कोई नहीं
सब हैं घायल करने वाले इनमें घायल कोई नहीं
जो औरों के दर्द में तड़पे क्या ऐसा दिल कोई नहीं है -२
देखी तेरी दुनिया ...
इक आँगन में उजली किरनें इक आँगन में है अँधियारा
इक दामन में महकी कलियाँ इक दामन में है अंगारा
अपना सुख जो सबको बाँटे दर-दर भटके वो दुखियारा -२
देखी तेरी दुनिया ...
सीधा रस्ता चलने वाला हर मंज़िल पे ठोकर खाए
सच को दुनिया धोखा समझे झूठ के आगे सर को झुकाए
सबका हमदम सबका साथी इस दुनिया में कुछ ना पाए -२
देखी तेरी दुनिया ...
दोरंगी चाल समय की दुख में ठहरे सुख में भागे
चाहे दुख हो चाहे सुख हो दिल है वही जो निस-दिन जागे
जो करता है जग में ऐसा वो आता है उसके आगे
देखी तेरी दुनिया ...
Comments/Credits:
% Credits: Srinivas Ganti