Browse songs by

jab us zulf kii baat chalii - - Mehdi Hasan

Back to: main index
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image


जब उस ज़ुल्फ़ की बात चली
ढलते ढलते रात ढली

उन आँखों ने लूट के भी
इन आँखों ने लूट के भी
अपने ऊपर बात न ली

शम्मा का अन्जाम न पूछ
परवानों के साथ जली

अब के भी वो दूर रहे
अब के भी बरसात चली

फिर भी चटकी फिर भी कली
देख के सब हालात कली

'ख़ातिर' ये है बाज़ी-ए-दिल
इसमें जीत से मात भली

View: Plain Text, हिंदी Unicode, image