jabase tuune mujhe diiwaanaa banaa rakhaa hai - Ghulam Ali
- Movie: Once More (Non-Film)
- Singer(s): Ghulam Ali
- Music Director:
- Lyricist: Nasir Haqim
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: 1990, 1990s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
जबसे तूने मुझे दीवाना बना रखा है
संग हर शख़्स ने हाथों में उठा रखा है
उसके दिल पर भी कड़ी इश्क़ में गुज़री होगी
नाम जिसने भी मुहब्बत का सज़ा रखा है
पत्थरों आज मेरे सर पे बरसते क्यूँ हो
मैंने तुझको भी कभी अपना ख़ुदा रखा है
अब मेरे दीद की दुनिया भी तमाशाई है
तूने क्या मुझको मोहब्बत में बना रखा है