jo pyaar tuune mujhako diyaa thaa
- Movie: Dulha Dulhan
- Singer(s): Mukesh
- Music Director: Kalyanji, Anandji
- Lyricist: Indeevar
- Actors/Actresses: Agha, Raj Kapoor, K N Singh, Sadhna, Raj Mehra, Madhumati
- Year/Decade: 1964, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
जो प्यार तूने मुझको दिया था
वो प्यार तेरा मैं लौटा रहा हूँ
अब कोई तुझको शिकवा न होगा
तेरी ज़िंदगी से चला जा रहा हूँ
जो प्यार तूने ...
हमको खबर भी होने नहीं दी
किस मोड़ पर ला के दिल तूने तोड़ा
अपना बनाना रहा दूर तूने
औरों के हो जाएं ऐसा ना छोड़ा
तेरी जफ़ा का चर्चा ही कैसा
अपनी वफ़ा पे मैं शरमा रहा हूँ
जो प्यार तूने ...
पीछे न अब कोई आयेगा तेरे
अब कोई तुझको न आवाज़ देगा
मुड़ कर किसे देखता है मेरे दिल
तेरा कौन है जो तुझे रोक लेगा
तुझको मुबारक ज़माने की खुशियां
मिटना है मुझको मिटा जा रहा हूँ
जो प्यार तूने ...