kabhii yuu.N bhii aa merii aa.Nkh me.n
- Movie: Rifaaqat (Non-Film)
- Singer(s): Ahmed Hussain, Mohammed Hussain
- Music Director: Ahmed Hussain-Mohammed Hussain
- Lyricist: Bashir Badr
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: unknown
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
कभी यूँ भी आ मेरी आँख में कि मेरी नज़र को ख़बर न हो
मुझे एक रात नवाज़ दे, मगर उसके बाद सहर न हो
वो बड़ा रहीम-ओ-करीम है, मुझे ये सिफ़त भी अता करे
तुझे भूलने की दुआ करूँ तो मेरी दुआ में असर न हो
मेरे बाजुओं में थकी-थकी, अभी मह्व-ए-ख़्वाब है
चाँदनी
न उठे सितारों की पालकी, अभी आहटों का गुज़र न हो
कभी दिन की धूप में झूम के, कभी शब के फूल को चूम के
यूँ ही साथ-साथ चलें सदा कभी ख़त्म अपना सफ़र न हो
Comments/Credits:
% Contributor: Vinay P Jain % Transliterator: Vinay P Jain % Date: 11 Jun 2004 % Series: Andaaz-e-Bayaan Aur % generated using giitaayan