kasam se kasam se o rabbaa kasam se
- Movie: Aayi Milan Ki Raat
- Singer(s): Anuradha Paudwal, Mohammed Aziz
- Music Director: Anand, Milind
- Lyricist: Sameer
- Actors/Actresses: Anupam Kher, Avinash Wadhwan, Shaheen, Kulbhushan Kharbanda, Aloknath
- Year/Decade: 1991, 1990s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
कसम से कसम से ओ रब्बा कसम से
अब न जुदाई सही जाये हमसे
कसम से कसम से ...
घुंघरू बनती है रुत ये सुहानी काली घटा से बरसता है पानी
हम जल रहे हैं बिरहा के ग़म से
कसम से कसम से ...
चाँद सितारे हैं दूर कितने हम पास रह के हैं दूर उतने
टूट गया है दिल ज़ुल्म-ओ-सितम से
कसम से कसम से ...
माथे की बिंदिया चमकती नहीं है हाथों की चूड़ी खनकती नहीं है
मेंहदी निगोड़ी भी क्या रंग लाई रात मिलन की बनी रे जुदाई
हम मिल न पाये अपने बलम से
ओ रब्बा कसम से ...