kaun kahataa hai tujhe mai.n ne bhulaa rakhaa hai - - Talat
- Movie: non-Film
- Singer(s): Talat Mehmood
- Music Director:
- Lyricist: Jaan Nisar Akhtar
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: unknown
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
कौन कहता है तुझे मैं ने भुला रखा है
तेरी यादों को कलेजे से लगा रखा है
लब पे आहें भी नहीं आँख में आँसू भी नहीं
दिल ने हर राज़ मुहब्बत का छुपा रखा है
तूने जो दिल के अँधेरे में जलाया था कभी
वो दिया आज भी सीने में जला रखा है
देख जा आ के महकते हुए ज़ख़्मों की बहार
मैं ने अब तक तेरे गुलशन को सजा रखा है